🔴 पूर्णिया में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार: बाइक, मोबाइल व नकद बरामद
पूर्णिया। गुप्त सूचना के आधार पर केहाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.25 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक, दो मोबाइल फोन और 5,670 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में केहाट थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म लंका टोला वार्ड 15 निवासी सुरज कुमार पासवान (पिता- लक्ष्मण पासवान), शिवम कुमार (पिता- गोपाल पासवान) तथा जेल रोड वार्ड 14 निवासी राम बालक झा (पिता- स्व. दयाशंकर झा) शामिल हैं।
थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।