Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा, गांव में भक्तिमय माहौल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 2, 2026

MADHEPURA:बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा, गांव में भक्तिमय माहौल

हेडलाइन:
कमलपुर मेहता टोला में बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा, गांव में भक्तिमय माहौल

घैलाढ (मधेपुरा):
घैलाढ प्रखंड के श्रीनगर पंचायत स्थित कमलपुर मेहता टोला में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राम-सीता के स्वरूप धारण कर प्रतिमा के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

यह शोभायात्रा भोला दास ब्रह्मचारी महाराज के परम शिष्य पंकज दास महाराज एवं यज्ञकर्ता नंदन मेहता के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा नवनिर्मित मंदिर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर कमलपुर, मंडल टोला और यादव टोला होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया था। साथ ही बनारस से आए संतों द्वारा प्रतिदिन प्रवचन किया जा रहा है। 3 अप्रैल से 24 घंटे का रामधुनि अष्टयाम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद भंडारे का आयोजन भी होगा।

इस धार्मिक आयोजन से पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। शोभायात्रा में समाजसेवी पप्पू मेहता, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, शिक्षक कुमोद कुमार सिंह, गौरव कुमार, प्रो. सौरव कुमार, जयप्रकाश मेहता, कार्तिक मेहता, रामभाष मेहता, प्रमोद मेहता, विशेश्वर मेहता सहित स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।