Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में डूमरैल यादव चौक के पास CNG पंप का शुभारंभ, DM दीपेश कुमार ने किया उद्घाटन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 21, 2026

सहरसा में डूमरैल यादव चौक के पास CNG पंप का शुभारंभ, DM दीपेश कुमार ने किया उद्घाटन

डूमरेल यादव चौक के पास CNG पंप का शुभारंभ, DM दीपेश कुमार ने किया उद्घाटन

मधेपुरा, 21 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डूमरौल यादव चौक के निकट IOCL द्वारा संचालित CNG पंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि CNG पंप शुरू होने से उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर सीएनजी उपलब्ध होगी, जिससे आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि CNG न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल ईंधन है, बल्कि इसके उपयोग से वाहनों को अधिक माइलेज भी प्राप्त होता है। इससे परिवहन लागत में भी कमी आएगी।

PNG कनेक्शन का कार्य तेजी से जारी

जिलाधिकारी ने बताया कि IOCL के सौजन्य से नगर निगम क्षेत्र में लगभग 65 किलोमीटर क्षेत्र में PNG कनेक्शन का कार्य पूरा कर लिया गया है। DSR से संबंधित शेष तकनीकी कार्य पूर्ण होते ही एक सप्ताह के भीतर पूर्ण हो चुके क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को PNG सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शेष 300 किलोमीटर क्षेत्र में PNG कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

LPG, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

डीएम ने बताया कि जिले में उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है। साथ ही जिले में LPG गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

CNG पंप शुभारंभ के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर समाहर्ता श्री निशांत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।