दो महीने में सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को मिलेगा मोबाइल, डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आगामी दो महीने के भीतर राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पोषण ट्रैकर पर बच्चों का डाटा अपलोड करने में आसानी होगी और दिव्यांग बच्चों की मॉनिटरिंग भी प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
वे शुक्रवार को में आईसीडीएस निदेशालय की ओर से आयोजित पोषण पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
बाल विकास प्रणाली को किया जा रहा मजबूत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभिक बाल विकास प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसमें पोषण सुधार के साथ-साथ बच्चों में विकासात्मक विलंब की समय पर पहचान सुनिश्चित करना भी शामिल है।
व्हाट्सएप कम्युनिटी चैनल का किया शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “हमारे बच्चे, हमारा परिवार” नामक व्हाट्सएप कम्युनिटी चैनल का लोकार्पण भी किया। इस चैनल के माध्यम से पोषण, देखभाल, प्रारंभिक शिक्षा और मस्तिष्क विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आम लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।
71 लाख से अधिक गतिविधियां आयोजित
समाज कल्याण विभाग की सचिव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा-2026 के दौरान पूरे बिहार में लगभग 71 लाख से अधिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पोषण माह-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद बिहार ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया था।