Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:अवैध बालू ढुलाई में बेटे की संलिप्तता पर चौकीदार निलंबित, किशनगंज एसपी की बड़ी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 25, 2026

BIHAR:अवैध बालू ढुलाई में बेटे की संलिप्तता पर चौकीदार निलंबित, किशनगंज एसपी की बड़ी कार्रवाई

अवैध बालू ढुलाई में बेटे की संलिप्तता पर चौकीदार निलंबित, किशनगंज एसपी की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज: जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए में पदस्थापित चौकीदार नूरमोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पुत्र नदीम के जरिए अवैध बालू परिवहन कराकर राजस्व को नुकसान पहुंचाया।

ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डायल-112 पुलिस वाहन को देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा।

भागने के दौरान चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक की पहचान चौकीदार के बेटे नदीम के रूप में

थानाध्यक्ष पहाड़कट्टा से मांगी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में ट्रैक्टर चालक की पहचान नदीम के रूप में हुई, जो थाना में कार्यरत चौकीदार नूरमोहम्मद का पुत्र बताया गया है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि नदीम पूर्व से अपने पिता के संरक्षण और सांठगांठ से अवैध बालू खनन एवं परिवहन के कार्य में शामिल था।

तत्काल निलंबन, मांगा गया जवाब

मामले को गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता मानते हुए चौकीदार नूरमोहम्मद को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया गया है।

तीन दिनों में जांच रिपोर्ट तलब

इस पूरे मामले की जांच के लिए को तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।

जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती

ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्ट आचरण के प्रति विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।