Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:खगड़िया में हेल्थ क्लिनिक में सेक्स रैकेट का खुलासा, कई लड़कियां हिरासत में, नशीले ड्रग्स बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 13, 2026

BIHAR:खगड़िया में हेल्थ क्लिनिक में सेक्स रैकेट का खुलासा, कई लड़कियां हिरासत में, नशीले ड्रग्स बरामद

खगड़िया में हेल्थ क्लिनिक में सेक्स रैकेट का खुलासा, कई लड़कियां हिरासत में, नशीले ड्रग्स बरामद

खगड़िया में एक प्राइवेट हेल्थ क्लिनिक में सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से कई लड़कियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक से कोडीन सिरप समेत नशीले ड्रग्स भी बरामद किए गए हैं।

यह मामला महेशखूंट-सहरसा मुख्य सड़क स्थित एक भाड़े के मकान में संचालित क्लिनिक का है, जहां ‘हरिओम क्लिनिक’ के नाम से यह केंद्र चलाया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्लिनिक की आड़ में सेक्स रैकेट जैसी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही यहां लोगों को नशे का सेवन भी कराया जा रहा था।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने क्लिनिक को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

डॉक्टर और पत्नी पर संचालन का आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टर अभिमन्यु और उनकी पत्नी इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।