Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: बीजेपी विधायक हुए सड़क हादसे के शिकार, संजय गुप्ता की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 14, 2026

Bihar News: बीजेपी विधायक हुए सड़क हादसे के शिकार, संजय गुप्ता की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

राजधानी पटना में जहां एक ओर सियासी सरगर्मी हाई है तो वहीं दूसरी ओर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार बीजेपी विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं। संजय गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी अनुसार भाजपा के कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना बेगूसराय में देर रात करीब 2:30 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता सिलीगुड़ी से चुनाव प्रचार कर पटना लौट रहे थे। उन्हें पटना में होने वाली भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में शामिल होना था, लेकिन रास्ते में ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विधायक को सीने में दर्द की शिकायत है।

उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी। विधायक, उनकी पत्नी, बेटी और तीन सुरक्षा गार्डों को बेगूसराय के ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।