Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:नगर परिषद कार्यालय के पीछे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, हिरासत में लिए गए 7 लोग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 16, 2026

BIHAR:नगर परिषद कार्यालय के पीछे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, हिरासत में लिए गए 7 लोग

रक्सौल (पूच)। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि शहर एक मोहल्ले में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

पुलिस द्वारा गठित टीम में एसआई रवि कुमार, अनीता सिन्हा, अंशुली आर्य, कृष्ण मुरारी, जितेंद्र कुमार और लालबहादुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने पूरी गोपनीयता और सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया।

नगर परिषद कार्यालय के पीछे चल रहा था गंदा 'खेल'

पुलिस टीम ने नगर परिषद क्षेत्र में पुराने नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार यह मकान लंबे समय से अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार सभी लोग मौके पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन पीस कंडोम, दो पैकेट शक्ति वर्धक दवाएं, एक पैकेट सिगरेट और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री इस बात की पुष्टि करती है कि वहां संगठित तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा था।

हिरासत में लिए गए 7 लोग

हिरासत में लिए गए लोगों में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के कमतौल वार्ड संख्या 11 निवासी नागेंद्र का पुत्र राजीव रंजन तथा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा वार्ड संख्या 1 निवासी मोहन सिंह का पुत्र सतीश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों की पांच महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि यह धंधा काफी समय से संचालित हो रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
इस मामले में थाना कांड संख्या 186/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।