हेडलाईन:
भागलपुर में निगरानी का बड़ा एक्शन: SDM ऑफिस में छापा, 70 हजार रिश्वत लेते लिपिक-स्टेनो गिरफ्तार
खबर:
भागलपुर। जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SDM कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अभिजीत कुमार ने सेवा संपुष्टि के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद पटना से आई निगरानी टीम ने जाल बिछाया और SDM कार्यालय में छापा मारकर दोनों आरोपियों को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।