Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 7, 2026

SAHARSA:कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर

हेडलाइन:
पतरघट में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर

खबर:
पतरघट. अतलखा-पतरघट मुख्य सड़क मार्ग स्थित जम्हरा घन्नी बाबा स्थान के समीप शनिवार की सुबह एक चार चक्का वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

घटना को देख जुटे स्थानीय ग्रामीणों व पतरघट पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की पहचान बसनही थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बस्ती निवासी 20 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता ब्रह्मदेव शर्मा) और सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप बस्ती निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार (पिता ललन शर्मा) के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद पतरघट पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और चार चक्का वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।