Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:दिनदहाड़े CSP सेंटर में लूट की कोशिश, हथियार के बल पर घुसे बदमाश, खाली हाथ लौटे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 25, 2026

SAHARSA NEWS:दिनदहाड़े CSP सेंटर में लूट की कोशिश, हथियार के बल पर घुसे बदमाश, खाली हाथ लौटे

हेडलाइन:
पतरघट में दिनदहाड़े CSP सेंटर में लूट की कोशिश, हथियार के बल पर घुसे बदमाश, खाली हाथ लौटे

खबर:
पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कहरा बस्ती स्थित एसबीआई के सीएसपी सेंटर में मंगलवार को दिनदहाड़े लूटपाट के असफल प्रयास का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर नगदी लूटने की कोशिश की, लेकिन संचालक की सतर्कता के कारण उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा।

घटना के संबंध में सीएसपी संचालक नवनीत कुमार झा ने थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश अचानक उनके सेंटर में घुस आए। बदमाशों ने हथियार दिखाकर नगदी लूटने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति भांपते हुए वे मौके से फरार हो गए।

संचालक ने बताया कि उस समय सीसीटीवी कैमरा खराब था और मरम्मत के लिए दिया गया था, जिससे बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिखित आवेदन के माध्यम से पुलिस को दी है।

वहीं, थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना अगले दिन प्राप्त हुई। उन्होंने बुधवार को मौके पर पहुंचकर संचालक से जानकारी ली और कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।