Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में FIR हेरफेर कांड: DIG का बड़ा एक्शन, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 22, 2026

SAHARSA:सहरसा में FIR हेरफेर कांड: DIG का बड़ा एक्शन, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

सहरसा में FIR हेरफेर कांड: DIG का बड़ा एक्शन, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

सहरसा। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कुमार आशीष ने सहरसा पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) और दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कनरिया थाना से जुड़े एक मामले में एफआईआर में हेरफेर कर निर्दोष लोगों को फंसाने के आरोप में की गई है।

मामला उस वक्त सामने आया जब सहरसा में आयोजित जनता दरबार के दौरान एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने कनरिया थाना कांड संख्या-13/2026 में पुलिसकर्मियों पर साजिश के तहत प्राथमिकी में बदलाव कर बेकसूर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया।

जांच में आरोप सही पाए गए
डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कनरिया थाना में पदस्थापित एसआई अनिल प्रसाद, चौकीदार अनिल कुमार (6/8) और चौकीदार दर्शन (6/5) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन अवधि के दौरान तीनों को पुलिस केंद्र, सहरसा में स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही, सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

'जीरो टॉलरेंस' की चेतावनी
कार्रवाई के बाद डीआईजी कुमार आशीष ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही या किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहरसा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति के तहत ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।