Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 24, 2026

PURNEA:पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हेडलाइन:
बैसा में पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

खबर:
बैसा. अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कदम चौक, धुसमल हाट के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धुसमल गांव निवासी सिपीन कुमार महतो और उमेश मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सिपीन कुमार महतो के पास से बरामद काले-नीले रंग की ग्लैमर बाइक बिना नंबर प्लेट की थी। जब उससे कागजात मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और उसने इसे उमेश मंडल से खरीदा था।

इसके बाद पुलिस ने ई-चालान मशीन से बाइक के चेचिस नंबर की जांच की, जिसमें पता चला कि यह मोटरसाइकिल पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसी आधार पर उमेश मंडल को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।