हेडलाइन:
मधेपुरा में तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; चालक गिरफ्तार
मधेपुरा: जिले के क्षेत्र के पथराहा में देर रात सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।
घटना के संबंध में पीड़ित विवेक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त आर्यन के साथ मधेपुरा के कॉलेज चौक से वापस सिंहेश्वर लौट रहे थे। इसी दौरान पथराहा स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद इनोवा चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इशू कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनोवा कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।