Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:मधेपुरा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर छापा, दो दर्जन सिलेंडर जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 18, 2026

MADHEPURA NEWS:मधेपुरा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर छापा, दो दर्जन सिलेंडर जब्त

हेडलाइन:
मधेपुरा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर छापा, दो दर्जन सिलेंडर जब्त

मधेपुरा: शहर के भूपेंद्र नारायण मंडल चौक स्थित बीएनएमयू यूनिवर्सिटी के सामने रसोई गैस की कालाबाजारी की सूचना पर सदर एसडीएम ने बुधवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक दुकान से लगभग दो दर्जन खाली और भरे गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

छापेमारी के समय बरामद सिलेंडरों को लेकर मौके पर कोई भी व्यक्ति दावेदारी करने सामने नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर सदर थाना पहुंचा दिया।

प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलेंडरों की कालाबाजारी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।