Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:खेत में खड़ी गेहूं फसल काटकर बर्बाद, विधवा किसान ने लगाया गंभीर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 18, 2026

SAHARSA NEWS:खेत में खड़ी गेहूं फसल काटकर बर्बाद, विधवा किसान ने लगाया गंभीर

हेडलाइन:
सहरसा में खेत में खड़ी गेहूं फसल काटकर बर्बाद, विधवा किसान ने लगाया गंभीर

आरोप

सौरबाजार (सहरसा): बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित मुसहरनियां गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा खेत में लगी कच्ची गेहूं की फसल को काटकर बर्बाद करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।

पीड़ित महिला किसान, स्वर्गीय शैलेंद्र यादव की पत्नी आशा देवी ने बैजनाथपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही कई लोगों पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, कमल किशोर यादव, राजेंद्र यादव, किशोर यादव, रमेश यादव, सुमित कुमार और संजय यादव समेत अन्य लोगों ने उनके लगभग 12 कट्ठा खेत में लगी गेहूं की फसल को कच्चे में ही काटकर नुकसान पहुंचाया।

पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही हथियार के बल पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी थाना में सनहा देकर प्रशासन को इस विवाद की जानकारी दी गई थी।

घटना के बाद गांव में पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें लोगों ने इस तरह की घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।