Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में समस्तीपुर के जवान सीताराम राय शहीद, गांव में शोक की लहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2026

BIHAR:जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में समस्तीपुर के जवान सीताराम राय शहीद, गांव में शोक की लहर

हेडलाइन:
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में समस्तीपुर के जवान सीताराम राय शहीद, गांव में शोक की लहर

कॉपी:
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित लोदीपुर गांव निवासी सेना के जवान सीताराम राय शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी सुमन राय से वीडियो कॉल पर बात की थी और बताया था कि वे ऑपरेशन पर जा रहे हैं। इसके कुछ देर बाद करीब 11 बजे आर्मी यूनिट की ओर से परिवार को सूचना मिली कि उनके पैर में चोट लगी है। लेकिन थोड़ी ही देर में उनके शहीद होने की दुखद खबर मिल गई।

सीताराम राय वर्ष 2002 में में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और अपने सेवा काल में कई सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे।

परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर गुरुवार रात तक समस्तीपुर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद के परिवार में पत्नी सुमन राय, पिता सूरज राय, माता महारानी देवी, भाई शिवानंद राय समेत दो पुत्र और एक पुत्री श्रुति हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।