Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:तेज रफ्तार बस का कहर, बीएमपी जवान की मौके पर मौत, बेटा गंभीर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2026

BIHAR:तेज रफ्तार बस का कहर, बीएमपी जवान की मौके पर मौत, बेटा गंभीर

हेडलाइन:
नवादा में तेज रफ्तार बस का कहर, बीएमपी जवान की मौके पर मौत, बेटा गंभीर

कॉपी:
नवादा जिले के रोह प्रखंड स्थित शेखपुरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान हर्षितपुर गांव निवासी शिवनंदन ठाकुर के करीब 30 वर्षीय पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है। घायल बेटे का नाम जैकी कुमार बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, तेज रफ्तार बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोती कुमार अपने बेटे के साथ सड़क किनारे गिर पड़े और बस उन्हें कुचलते हुए फरार हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मोती कुमार अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

मोती कुमार बक्सर के डुमरांव स्थित बीएमपी कैंप में तैनात थे और उन्होंने वर्ष 2013 में सेवा ज्वाइन की थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास सीसीटीवी नहीं होने के कारण पुलिस पास के पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरों की जांच कर रही है, ताकि बस की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घर के सबसे छोटे बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।