Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में हड़ताली अफसरों पर सख्ती, 3 राजस्व अधिकारी निलंबित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2026

बिहार में हड़ताली अफसरों पर सख्ती, 3 राजस्व अधिकारी निलंबित

हेडलाइन:
बिहार में हड़ताली अफसरों पर सख्ती, 3 राजस्व अधिकारी निलंबित

बिहार सरकार ने अंचल एवं राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। डिप्टी सीएम व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने साफ कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने और अनुशासनहीनता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निलंबित अधिकारियों में पटना सदर के अंचलाधिकारी रजनीकांत, अररिया के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय और पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन अंचलाधिकारी आनंद कुमार शामिल हैं। तीनों का मुख्यालय अब आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया निर्धारित किया गया है।

यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवा आचार नियमावली 1978 के नियम 8, 9 एवं 10 के तहत की गई है। सरकार ने इसे प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बताया है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दो टूक कहा कि सरकार के आदेशों की अवहेलना और कामकाज में बाधा उत्पन्न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।