Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बिहार में योजना के नाम पर घुस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 10, 2026

BIHAR:बिहार में योजना के नाम पर घुस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी। निगरानी विभाग ने मंगलवार की दोपहर एक जिला मुख्यालय स्थित डुमरा कोर्ट परिसर के समीप बड़ी कार्रवाई करते रुन्नीसदैपुर के एक मुखिया को योजना के नाम पर रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया है।

बताया जाता है कि रुन्नीसैदपुर प्रखंड की कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह ने एक व्यक्ति को योजना का काम देने के एवज में 16 हजार रुपये रिश्वत लेने के लिए डुमरा कोर्ट के पास बुलाया था।

निगरानी विभाग ने सूचना का सत्यापन करने के बाद डुमरा कोर्ट के आसपास अपना जाल फैला दिया। जैसे ही मुखिया ने रिश्वत की राशि अपने हाथों में लिया निगरानी विभाग की टीम ने बिना देरी किए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।