Bihar Diwas 2026: Khesari Lal Yadav बोले— ‘बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अब बिहार को चाहिए मजबूत ब्रांडिंग
Bihar Diwas 2026 के अवसर पर 22 से 24 मार्च तक Gandhi Maidan में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर देश-विदेश से कई दिग्गज बिहारवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन Khesari Lal Yadav ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार दिवस की बधाई दी और अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, “विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए हैं, जो पहले मजबूरी रही होगी, लेकिन अब ताकत बननी चाहिए। बिहार और बिहारी को अब बस अच्छी ब्रांडिंग की जरूरत है।”
खेसारी ने आगे कहा कि आज की दुनिया “कॉस्मेटिक” हो चुकी है, लेकिन बिहारी अब भी इसे ढोंग समझते हैं। उन्होंने मीडिया और राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए लिखा कि बिहार अक्सर प्रयोग और मजाक का केंद्र बना रहता है, जबकि इसकी सकारात्मक छवि को सामने लाने की जरूरत है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा, “बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अंदर और बाहर दोनों से। इकट्ठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब हर नॉन-बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं गर्व से देगा।”
बिहार दिवस के मौके पर Narendra Modi, Nitish Kumar समेत कई नेताओं ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।