जिला कृषि कार्यालय में जब्त उर्वरक की अनुमानित मूल्य एक लाख 77 हजार 156 रुपये प्रतिनिधि, अररिया जिला कृषि कार्यालय को भारी मात्रा में अवैध उर्वरक जब्त करने में कामयाबी मिली है. जो वैशाली जिला से कालाबाजारी करके नगर थाना क्षेत्र की चातर पंचायत अंतर्गत गैड़ा के रास्ते जलालगढ़ पूर्णिया ले जाया जा रहा था. इस दौरान उर्वरक व ट्रक के साथ ट्रक चालक व कालाबाजारी संचालक को गिरफ्तार किया गया है. मामले में कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक ऋतुराज, कृषि समन्वयक मनीष कुमार के बयान पर सदर थाना में ट्रक चालक व संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी देते बताया कि सूचना मिलने पर नगर थाना को सूचित किया गया. नगर थाना पुलिस में शामिल एएसआइ नंदन सिंह मौके पर पहुंचे. जहां जिला कृषि कार्यालय के अधिकारियों ने ट्रक चालक व संचालक से गहन पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में चालक ने बताया कि उक्त उर्वरक वैशाली जिला से जलालगढ़ पूर्णिया के लिए जा रही थी. जहां किसी पीके साहू ट्रेडर्स को देना था. जब अधिकारी ने जांच की तो पाया कि इस नाम के उनके पास कोई अनुज्ञप्तिधारी नहीं है. इससे साफ प्रतीत हुआ कि ट्रक पर लोड 666 बैग अवैध है. जिसकी अनुमानित कीमत 01 लाख 77 हजार 156 रुपये है. उर्वरक को कालाबाजारी करने के लिये ले जाया जा रहा था. ट्रक चालक व कालाबाजारी संचालक समस्तीपुर जिला निवासी रोहित कुमार को ट्रक लोड उर्वरक के साथ गिरफ्तार किया गया व नगर थाना ले जाया गया. जहां नगर थाना पुलिस जिला कृषि कार्यालय के अधिकारी से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गयी है. उर्वरक का कागजात मांगने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद उक्त कार्रवाई की गयी. मौके पर नगर थाना पुलिस में शामिल एएसआइ नंदन सिंह शामिल थे.
Tuesday, March 10, 2026
BIHAR:ट्रक पर लोड 666 बैग उर्वरक के साथ चालक व कालाबाजारी संचालक गिरफ्तार
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002