हेडलाइन:
भारत–नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की कार्रवाई: 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
खबर:किशनगंज
गलगलिया. भारत–नेपाल सीमा पर तैनात 41वीं बटालियन एसएसबी भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती दल और गलगलिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 52 स्मैक/ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गलगलिया सहनी टोला के पास विशेष गश्ती के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से 52 ग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक बरामद किया गया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान दीपक शर्मा (28 वर्ष) पिता गुलटन शर्मा के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ को अवैध रूप से ले जा रहा था।
इस संबंध में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गलगलिया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद, मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सहित एसएसबी के जवान मौजूद थे।