Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:कार से 223.56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 28, 2026

BIHAR:कार से 223.56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,तस्कर गिरफ्तार

अररिया. शराब तस्करी के विरुद्ध अररिया आरएस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अररिया आरएस थाना अंतर्गत एक कार के साथ 223.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार शराब परिवहन में जब्त वाहन होंडा सिटी कार पंजीयन संख्या डब्लूबी 06 डी 3992 से भारी मात्रा में विदेशी शराब 223.56 लीटर बरामद की गयी. वहीं बताया गया कि शराब व कार के साथ तस्कर 23 वर्षीय अनमोल कुमार को आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपैली स्थित मुन्नी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि संबंधित मामले में आरएस थाना कांड संख्या 65/26 के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.