Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बाइक चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, घर से 1.6 किलो गांजा बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 18, 2026

BIHAR:बाइक चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, घर से 1.6 किलो गांजा बरामद

हेडलाइन:
फारबिसगंज में बाइक चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, घर से 1.6 किलो गांजा बरामद

खबर:
फारबिसगंज. शहर के रेफरल अस्पताल रोड स्थित एक क्लिनिक के सामने 15 मार्च को हुई बाइक चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष कुमार शर्मा (पिता- मोतीलाल शर्मा), निवासी बधुआ वार्ड संख्या 19, थाना बथनाहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 02 निवासी परवेज (पिता- शाद हुसैन) की बाइक (नंबर- BR 38 T 2574) डॉ. केके रंजन के क्लिनिक के सामने से चोरी कर ली गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तकनीकी जांच शुरू की। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से गांजा तस्करी में भी शामिल है। उसके बयान के आधार पर बथनाहा थाना पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।