हेडलाइन:
सहरसा में गैस सिलेंडर लूट कांड का खुलासा: 2 गिरफ्तार, 20 सिलेंडर बरामद
सहरसा:
बसनही थाना क्षेत्र में हुए गैस सिलेंडर लूट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटे गए 20 गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को वीर सिंह (पिता- भोला यादव), निवासी अतलखा, जिला सहरसा, अपने पिकअप वाहन (BR-43GA-6269) से गैस सिलेंडर वितरण कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे रघुनाथपुर पैक्स गोदाम के पास कलभट के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 25 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, पिकअप वाहन और सिलेंडर लूट लिए।
घटना के बाद पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बसनही थाना में कांड संख्या 50/26, दिनांक 27.03.2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कांड में शामिल दो अभियुक्तों—छोटू कुमार (पिता- मनोज ठाकुर, निवासी सरोनी ठुठा वार्ड संख्या 26, थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा) और करण कुमार (पिता- प्रमोद मंडल, निवासी रघुनाथपुर, थाना बसनही, जिला सहरसा)—को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 20 गैस सिलेंडर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में पु.अ.नि. सह थानाध्यक्ष विकास कुमार और पु.अ.नि. लालजी प्रसाद सहित बसनही थाना की टीम की अहम भूमिका रही।