Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना -ढाई साल की मासूम से हैवा/नियत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 17, 2026

SAHARSA:सहरसा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना -ढाई साल की मासूम से हैवा/नियत

​सहरसा (Saharsa) जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी (Rape Attempt) की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। मामला सौर बाजार थाना क्षेत्र (Saur Bazar Police Station) का है, जहां एक वहशी ने खेलने के दौरान बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक उसे उठाकर पास के बांस के झुरमुट की ओर ले गया। कुछ समय बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद झुरमुट की दिशा से रोने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचने पर बच्ची गंभीर हालत में मिली।

परिजन तुरंत बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल चिकित्सकों की टीम बच्ची की निगरानी कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय डीएसपी, साइबर डीएसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तकनीकी माध्यमों से भी आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।