Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:दिनदहाड़े चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, भीड़ ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 15, 2026

MADHEPURA:दिनदहाड़े चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, भीड़ ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा

दिनदहाड़े चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, भीड़ ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा

मुरलीगंज:नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित श्री अनुकूल चंद्र आश्रम गली में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने एक युवक को लोहे का फ्रेम लेकर भागते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पहले एक जनरेटर में लगे डायनमो को खोलने का प्रयास कर रहा था। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने उसे घेर लिया और पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान रहिका टोला निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।