Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:थाने से चंद कदम दूर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद बदमाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 16, 2026

MADHEPURA:थाने से चंद कदम दूर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद बदमाश

थाने से चंद कदम दूर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद बदमाश

मधेपुरा (चौसा): जिले के चौसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी। मुख्य बाजार स्थित एक गैस एजेंसी कार्यालय पर बीती रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हैरानी की बात यह है कि वारदात थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सुबह खुला राज: बोर्ड पर मिले गोलियों के निशान

घटना व्यवसायी सत्य प्रकाश गुप्ता की आवासीय गैस एजेंसी कार्यालय की है। रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग की जानकारी सुबह तब हुई जब व्यवसायी दुकान खोलने पहुंचे। गेट और साइन बोर्ड पर गोलियों के निशान देख बाजार में हड़कंप मच गया।

CCTV में कैद वारदात

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो नकाबपोश युवक बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। वे दुकान के सामने रुकते हैं और बिना किसी डर के ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो जाते हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

दहशत में व्यवसायी, सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद चौसा मुख्य बाजार के व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि जब थाने के पास ही ऐसी वारदात हो रही है तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। पीड़ित व्यवसायी ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।