नालंदा। वारंटी को गिरफ्तार करने के दौरान थरथरी के दीरी पर में आंगनवाड़ी सेविका के साथ दुर्व्यवहार मामले में एसपी भारत सोनी ने थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की आधी रात में रामबचन प्रसाद की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका के बाल खींचकर थप्पड़ मारा था। रामबचन प्रसाद को पुलिस ने बिना कुछ बताए गिरफ्तार किया था।
कारण पूछने पर उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। डीएसपी की जांच प्रतिवेदन में मामला सत्य पाया गया।
एसपी ने थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हिलसा अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को थरथरी थाना का प्रभार सौंपा गया है।