Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:फर्जी सिम से इंस्टाग्राम पर महिला का फोटो वायरल: पूर्णिया साइबर थाना ने दो युवकों को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 19, 2026

BIHAR:फर्जी सिम से इंस्टाग्राम पर महिला का फोटो वायरल: पूर्णिया साइबर थाना ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

फर्जी सिम से इंस्टाग्राम पर महिला का फोटो वायरल: पूर्णिया साइबर थाना ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

पूर्णिया। फर्जी सिम खरीदकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला का फोटो वायरल करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रूपक कुमार उर्फ सूरज कुमार (पिता– स्व. पारसनाथ, वार्ड संख्या-13, मझुआ प्रेम राज मिलिख) एवं सुमन कुमार (पिता– युगलकिशोर दास, वार्ड संख्या-17, मझुआ प्रेम राज मिलिख), थाना– सरसी, जिला– पूर्णिया शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में दर्ज सनहा, तकनीकी अनुसंधान, विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर 18 फरवरी को दोनों संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना दोष स्वीकार कर लिया। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।