Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:वर्दी बनाम वर्दी! अस्पताल के भीतर आपस में ही भिड़ गए सिपाही और गार्ड, हाई वोल्टेज ड्रामा से मचा हड़कंप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 13, 2026

BIHAR:वर्दी बनाम वर्दी! अस्पताल के भीतर आपस में ही भिड़ गए सिपाही और गार्ड, हाई वोल्टेज ड्रामा से मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के सीवान जिले के सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डायल 112 पर तैनात एक सिपाही और निजी सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। घटना आपातकालीन कक्ष के सामने हुई, जहां उस वक्त मरीजों और परिजनों की भीड़ मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये के संभावित आगमन को लेकर अस्पताल में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही थी।

गार्ड सिपाही में हाथापाई 

इसी दौरान डायल 112 की बाइक पर सवार सिपाही मनोज कुमार इमरजेंसी गेट के सामने पहुंचे और बाइक सड़क के बीच खड़ी कर दी। सुरक्षा गार्ड मुन्ना ठाकुर का आरोप है कि उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए बाइक हटाने का अनुरोध किया, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गया। 

वीडियो वायरल 

त्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर तक दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, बाद में अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित सिपाही के खिलाफ पूर्व में भी अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले का वीडियो भी तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि News4Nation इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

गार्ड ने दर्ज कराया शिकायत 

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गार्ड की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि मारपीट की औपचारिक सूचना उन्हें अब तक नहीं मिली है। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस प्रकरण में क्या कार्रवाई की जाती है।