Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:सुसाइड नोट में प्रियंका का दर्दनाक संदेश: ‘दूसरी शादी कर लेना, लेकिन मेरे बच्चे को मत सताना’ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 3, 2026

BIHAR:सुसाइड नोट में प्रियंका का दर्दनाक संदेश: ‘दूसरी शादी कर लेना, लेकिन मेरे बच्चे को मत सताना’

भागलपुर। भागलपुर के जोगसर थानाक्षेत्र के बूढ़ानाथ वार्ड संख्या 18 मथुरा घोष लेन में पति अक्षत कुमार की रुसवाई से आहत पत्नी प्रियंका ने फांसी लगा जान दे दी। पति ईपीएफ विभाग में रात्रि प्रहरी की नौकरी करता था।

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मंटू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।

मौके पर एफएसएल की जांच टीम को भी बुला घटनास्थल की जांच कराई गई है। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रियंका ने अपने कमरे में एक सुसारइड नोट भी मरने से पूर्व लिख रखी थी। जो पुलिस टीम के हाथ लग गई है।

सुसाइड नोट में प्रियंका ने लिखा है कि उसे यह नहीं पता था कि आप इतनी नफरत करते हैं। उससे मात्र शयन कक्ष में होने तक का नाता रखते थे। इसलिए मैं तंग आ चुकी हूं। मन करता है कि धरती फट जाए और मैं उसमें समा जाऊं। सुसाइड नोट में पति की रुसवाई और जिंदगी की दुश्वारी की जानकारी दे लगा ली प्रियंका ने फांसी पर झूल कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

  • सुसाइड नोट में पति की रुसवाई और जिंदगी की दुश्वारी की जानकारी दे लगा ली प्रियंका ने लगा ली फांसी
  • सुसाइड नोट में प्रियंका ने कहा कि उसे यह नहीं पता था कि वो (उनका पत‍ि) इतनी नफरत करते हैं
  • उनका पत‍ि उससे मात्र शयन कक्ष में होने तक का नाता रखते थे। इसलिए मैं तंग आ चुकी हूं
  • आहत होकर प्रि‍यंका बोली- मन करता है कि धरती फट जाए और मैं उसमें समा जाऊं
  • पति अक्षत कुमार ईएफआई में रात्रि प्रहरी का करता है काम जोगसर थानाक्षेत्र के बूढ़ानाथ मोहल्ले की घटना
  • छानबीन में जुटी पुलिस, एफएसएल की टीम ने भी की जांच

बोली प्र‍ियंका- आपकी बात हमें जोरों की लगी है

प्रियंका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बस यही सुनना बाकी था आपके मुंह से कि हमें नहीं पता आप हमसे इस तरह का रिश्ता रखते हैं लेकिन आपकी बात हमें एकदम से बहुत जोरों से लग रहा है, कि धरती फटे और हम उसमें समा जाएं। लेकिन आपके मुंह से ऐसा शब्द नहीं सुने कि आप बस मेरे से सोने भर मतलब रखते हैं। तो ठीक है, न अब हमारा मन भी ऊब गया है आपसे। पर ऐसी बात सुन के इसलिए हम कहीं आपको छोड़ के जाएंगे नहीं क्योंकि अगर चले गए तो आपको लगेगा कि हम कोई और रास्ते चले गए लेकिन आपका मन ही जानता होगा क‍ि हम क्या हैं, और कैसे हैं। इस लिए हमें माफ कीजिएगा।

मन करता धरती फट जाए और उसमें समा जाऊं

प्रियंका ने सुसाइड नोट में ल‍िखा अब जीने का मन नहीं करता। धरती फट आए और उसमें मैं समा जाऊं। आगे ल‍िखा है- मेरे बच्चे का ख्याल रखिएगा और आप दूसरी शादी भी कर लीजिएगा। और उसको हमारे जैसा दुख नहीं दीजिएगा। और सुखी जीवन बिताइएगा। अच्छे से रहिएगा। और यही सोचिएगा कि कोई आई थी जिंदगी बर्बाद करने लेकिन कर नहीं पाई। और क्या बोले हम, आप मेरी बात जिंदा रहते नहीं माने अब तो मर गए हैं, अब मान लीजिए। और एक बात अच्छा...छोड़िए हो गया। बट आई रियली लव यू...। मेरी जिंदगी आप ही हो यह मेरी गलतफहमी थी।