Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:50000 की र‍िश्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई ICDS की मह‍िला अध‍िकारी, कुर्सी से खींच ले गई टीम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 20, 2026

BIHAR:50000 की र‍िश्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई ICDS की मह‍िला अध‍िकारी, कुर्सी से खींच ले गई टीम

पटना। पटना की विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आईसीडीएस ठाकुरगंज की डीपीओ अनीता कुमारी-2 को गिरफ्तार किया है।


उन्हें 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

यह कार्रवाई नागेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डीपीओ ने गंभीर दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की।

10 लाख की मांग, निलंबन की धमकी

आरोप के अनुसार, अनीता कुमारी ने शिकायतकर्ता को आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दी थी। इस कार्रवाई से बचाने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। मामले को गंभीर मानते हुए विशेष निगरानी इकाई ने सत्यापन किया।

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जाल बिछाने की योजना बनाई गई। तय योजना के तहत 50 हजार रुपये की राशि लेकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज

इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। निगरानी टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी जब्त किए हैं। आरोपी को शुक्रवार को पटना स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आगे की जांच जारी

विशेष निगरानी इकाई के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। रिश्वत मांगने के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जाएगी। इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। निगरानी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें बेझिझक दर्ज कराएं। सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।