Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:15 फरवरी तक करें आवेदन, 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 3, 2026

BIHAR:15 फरवरी तक करें आवेदन, 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना से जुड़ी आम सूचना जारी कर दी है. इस नोटिफिकेशन के तहत इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2025 में पास हुए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

इस योजना का मकसद राज्य में पढ़ाई को बढ़ावा देना और छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है.

सरकार ने साफ किया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को MedhaSoft पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2026 तय की गई है. तय समय के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो बिहार बोर्ड से मैट्रिक या इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में पास हुए हों. अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों के लिए अलग-अलग योजनाएं तय की गई हैं जैसे सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति. इंटरमीडिएट पास अविवाहित छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

क्रम संख्यायोजना का नामयोग्यतावर्गप्रोत्साहन राशि
1मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजनाइंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्णसभी कोटि की अविवाहित छात्राएं₹25,000
2मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति प्रोत्साहन योजना (इंटर)इंटरमीडिएट प्रथम/द्वितीय श्रेणीSC/ST छात्र-छात्राएं₹15,000 / ₹10,000
3मुख्यमंत्री बालक प्रोत्साहन योजनामैट्रिक प्रथम श्रेणीसामान्य एवं पिछड़ा वर्ग₹10,000
4मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजनामैट्रिक प्रथम श्रेणीसामान्य वर्ग₹10,000
5मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति प्रोत्साहन योजनामैट्रिक प्रथम/द्वितीय श्रेणीSC/ST छात्र-छात्राएं₹10,000 / ₹8,000
6मुख्यमंत्री पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग प्रोत्साहन योजनामैट्रिक प्रथम श्रेणीBC/EBC₹10,000
7मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (दिव्यांग)मैट्रिक प्रथम श्रेणीदिव्यांग छात्र-छात्राएं₹10,000

पैसे कैसे मिलेंगे

सरकार ने साफ किया है कि प्रोत्साहन राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी. इसके लिए बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी है. साथ ही बैंक अकाउंट छात्र या छात्रा के अपने नाम से होना चाहिए.

अप्लाई करने का तरीका

छात्रों को सबसे पहले www.medhasoft.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां Login करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. जिन छात्रों ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे लास्ट डेट से पहले अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन पूरा करें. आवेदन के दौरान रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स जैसी जानकारी सही-सही भरनी होगी. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.

जरूरी नियम और सावधानियां

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि गलत दस्तावेज, फर्जी जानकारी या दोबारा आवेदन करने पर लाभ रद्द कर दिया जाएगा. अगर किसी छात्र को आवेदन में परेशानी आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 8986294256, 9534547098 या ईमेल mukhyamantri2022@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. सरकार ने छात्रों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट व नोटिफिकेशन के आधार पर ही आवेदन करें.