Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:“तोर मजनुआ रंगदार के थाना दीवाना बा” गाने पर तमंचे संग डांस, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 1, 2026

BIHAR:“तोर मजनुआ रंगदार के थाना दीवाना बा” गाने पर तमंचे संग डांस, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

आरा। भोजपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान तमंचे पर डांस करने और हर्ष फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रसारित वीडियो टाउन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित दीपांशु कुमार उर्फ छोटू बिंद टोली का निवासी है। इसे लेकर एएसआई जावेद आलम के बयान पर प्राथमिकी की गई है।

हालांकि, हथियार बरामद नहीं हो सका है। इधर, पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपने एक साथी का देसी पिस्टल होने की बात बतायी है। जिसकी भी गिरफ्तारी को छापेमारी चल रही है।

पुलिस के अनुसार अलग-अलग तीन वीडियो प्रसारित हुआ है। वीडियो में तीन युवक स्टेज पर भोजपुरी गाने की धुन पर हथियार के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आई है।

जानकारी के मुताबिक, बहूभोज के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हथियार लहराते और फायरिंग करते दिख रहे तीनों युवक बिंद टोली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

वीडियो में भोजपुरी गीत 'तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा…' बज रहा है। स्टेज पर एक महिला डांसरों के साथ कुछ युवक भी थिरकते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पिस्टल लहराते व फायरिंग करते दिखाई दे रहे है।

एक अन्य वीडियो में अश्लील गीत की धुन पर डांस हो रहा है। इसी बीच एक युवक महिला डांसर को पकड़कर उसके हाथ में पिस्टल थमा देता है और खतरनाक तरीके से फायरिंग करता है। इधर, पुलिस अधीक्षक राज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रसारित वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने वीडियो में शामिल तीनों युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही फायरिंग करने और हथियार लहराने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।