Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News : इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला ब्लैकमेलर, निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 12, 2026

Bihar News : इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला ब्लैकमेलर, निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेरवानी में सजा दूल्हा साथ में बारात… सब कुछ किसी फिल्मी सीन जैसा.... लेकिन कहानी का क्लाइमैक्स रोमांस नहीं जेल की सलाखों तक जा पहुंचा। कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती कुछ ही दिनों में ब्लैकमेल के आरोप तक पहुंच गई।बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर समस्तीपुर के युवक और कटिहार के रहने वाली युवती के बीच बातचीत बढ़ी, भरोसा बना और दोनों ने निजी फोटो-वीडियो भी साझा किए। इसी बीच युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि 'ना' सुनते ही युवक ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक लड़की से मिलने का बहाना कर शेरवानी पहन बारात के साथ कटिहार के दुर्गा मंदिर पहुंच गया। लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और जबरन शादी का दबाव डालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

एएसपी अभिजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की युवती के शिकायत पर आरोपी निकेश झा को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच की जा रही है।