Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा बयान--बिहार के 3 हजार फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, करोड़ों की वसूली. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 8, 2026

BIHAR:शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा बयान--बिहार के 3 हजार फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, करोड़ों की वसूली.

बिहार के फर्जी सरकारी शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. पिछले 10 साल के दौरान 3 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर अब उनसे करोड़ों रुपए वसूले जायेंगे.

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक फर्जी बीएड, बीए, बीएससी, गलत रेसिडेंस, कास्ट और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे.

वेतन के साथ वसूले जायेंगे ब्याज

शिक्षकों के फर्जी पाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई की तैयारी की गई है. 3 हजार फर्जी शिक्षकों को लगभग 1400 करोड़ रुपए वेतन दिए गए हैं. प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद अब उनसे वेतन वसूलने के साथ-साथ ब्याज भी वसूला जाएगा. पहले फेज में 3000 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

12 हजार शिक्षक जांच के दायरे में

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो, लगभग 12 हजार शिक्षक संदिग्ध पाए गए हैं. इन सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्र के जांच किए जा रहे हैं. जांच के बाद प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई भी की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है, उनमें बिहार के साथ-साथ यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा के शिक्षक भी शामिल हैं.

क्या कहना है शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का?

जानकारी के मुताबिक, पंचायत लेवल पर राज्य के 38 जिलों में 3.68 लाख नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी. इनके प्रमाण पत्र की जांच की गई थी. एक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजा गया था. जिसके मुताबिक बिहार में 5.80 लाख शिक्षक हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की तरफ से बताया गया कि शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है. जांच के दौरान जिन भी शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.