Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:24 घंटे में एक्शन: सहरसा में दुष्कर्म के प्रयास के तीन अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 30, 2026

SAHARSA:24 घंटे में एक्शन: सहरसा में दुष्कर्म के प्रयास के तीन अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में

हेडलाइन:
सहरसा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म के प्रयास मामले में 24 घंटे के भीतर तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पूरी खबर:
सहरसा। जिले में सहरसा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के प्रयास के एक गंभीर मामले में 24 घंटे के भीतर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.01.2026 को वार्ड संख्या-05, थाना एवं जिला सहरसा की रहने वाली एक युवती गले में दर्द की शिकायत के कारण अपनी दादी के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा गई थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर में कुछ अज्ञात युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर सदर अस्पताल के पुराने भवन में ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया। इसके बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया।

इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड संख्या-047/2026, दिनांक 29.01.2026 को धारा 64(1)/62/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, आसूचना संकलन एवं अन्य तथ्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त तीनों अभियुक्तों की पहचान कर 24 घंटे के अंदर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

  1. नंद कुमार, पिता- त्रिभुवन प्रसाद यादव, निवासी- धमसैनी वार्ड संख्या-46, थाना एवं जिला सहरसा
  2. अंकित कुमार, पिता- प्रेम मोहन झा, निवासी- दिबरा ब्राह्मण टोली, वार्ड संख्या-16, थाना नवहट्टा, जिला सहरसा
  3. कृष्णा कुमार, पिता- फुल रजक, निवासी- न्यू कॉलोनी, वार्ड संख्या-08, सहरसा

विशेष टीम में शामिल अधिकारी:

  1. श्री आलोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर
  2. श्री अजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना
  3. पु.नि. सुबोध कुमार, सह-थानाध्यक्ष, सदर थाना
  4. पु.अ.नि. ज्योति कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है। सहरसा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आम लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।