Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:पुनपुन थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का निधन, छुट्टी पर घर आए थे, अचानक बिगड़ी तबीयत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 20, 2026

KHAGARIA:पुनपुन थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का निधन, छुट्टी पर घर आए थे, अचानक बिगड़ी तबीयत


हेडलाइन:
पुनपुन थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का निधन, छुट्टी पर घर आए थे, अचानक बिगड़ी तबीयत

खबर:
खगड़िया/चौथम। पटना जिले के पुनपुन थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का निधन हो गया। उनकी मौत सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सिंह चौथम थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड संख्या 05 के निवासी थे। वे दो दिन पूर्व निजी कार्य से छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर आए हुए थे। बीते शनिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।

परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए चौथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

रविवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।