Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/खगड़िया : चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, फिर हत्या, गुस्साए लोग पहुंचे समाहरणालय, कहा- जल्दी न्याय दिलाओ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 8, 2026

BIHAR/खगड़िया : चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, फिर हत्या, गुस्साए लोग पहुंचे समाहरणालय, कहा- जल्दी न्याय दिलाओ

खगड़िया। मंगलवार की संध्या लगभग चार बजे गोगरी ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक चार वर्षीय बच्ची का अपहरण हुआ था। अपहर्ताओं ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में निर्ममता से उसकी हत्या कर दी।

बुधवार को बच्ची का शव उसके घर के निकट एक सरसों के खेत से बरामद किया गया। शव की बरामदगी के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया गया था।

गुरुवार को इस घटना के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया और खगड़िया समाहरणालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी को फांसी देने की मांग की। समाहरणालय के पास भारी संख्या में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। सदर एसडीओ और एसडीपीओ आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि दुष्कर्मी और हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा।

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। बच्ची के परिवार और समुदाय में शोक की लहर है, और सभी की नजरें अब न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।