Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:अवैध मांगुर मछली की बड़ी खेप पकड़ी गई, ऑटो से एक लाख की मछली बरामद; चालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 13, 2025

MADHEPURA:अवैध मांगुर मछली की बड़ी खेप पकड़ी गई, ऑटो से एक लाख की मछली बरामद; चालक गिरफ्तार

हेडलाइन :
बिहारीगंज में अवैध मांगुर मछली की बड़ी खेप पकड़ी गई, ऑटो से एक लाख की मछली बरामद; चालक गिरफ्तार

पूरी खबर :


बिहारीगंज (मधेपुरा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-91 पर तुलसिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को मत्स्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध मांगुर मछली बरामद की। बरामद मछली को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया, जबकि ऑटो चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारीगंज बाजार में बड़े पैमाने पर अवैध मांगुर मछली की खेप उतारी जाने वाली है। सूचना के आधार पर मत्स्य विभाग की टीम ने ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-11-T-7964) का पीछा कर उसे तुलसिया पेट्रोल पंप के पास रुकवाया। जांच के दौरान ऑटो से अवैध मांगुर मछली बरामद की गई।

गिरफ्तार चालक की पहचान गोविंद कुमार, पिता मनटू मंडल, निवासी दिवरा बाजार, थाना बीकोठी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। वहीं ऑटो मालिक की पहचान यदु मंडल, पिता गोविंद मंडल, निवासी कुशा मल्लिक भवानीपुर, थाना बीकोठी, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अवैध मांगुर मछली का कारोबार पश्चिम बंगाल से किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अवैध कारोबार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह, सीओ अविनाश कुमार, मत्स्य विभाग के पदाधिकारी संतोष कुमार, चंदन कुमार, शिव शंकर कुमार, साक्षी प्रिया, राधा कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। पुलिस व मत्स्य विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध मांगुर मछली के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।