Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:नितिन नवीन बने बिहार भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रचा नया इतिहास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 14, 2025

BIHAR:नितिन नवीन बने बिहार भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रचा नया इतिहास

पटना। बिहार भाजपा के इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। 45 वर्षीय नित‍िन नवीन सबसे कम उम्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए गए हैं।

पार्टी ने युवा कार्यकर्ता एवं बिहार के पथ निर्माण व नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर नई पीढ़ी के हाथ में भाजपा की बागडोर सौंप दी।

इसके साथ ही भाजपा में दूसरी पीढ़ी के कार्यकर्ता काे शीर्ष पद का दायित्व सौंप कर व्यापक स्तर पर बदलाव के संकेत भी दिए हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी के रूप में भाजपा की प्रचंड जीत एवं कांग्रेस की बघेल सरकार को सत्ता से बाहर करने के साथ ही नवीन का कद पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरने लगा था।

दूसरी पीढ़ी के हाथ में भाजपा की बागडोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर दूसरी पीढ़ी के हाथ में भाजपा की राष्ट्रीय स्तर पर बागडोर सौंप दी है। यह कदम भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के तहत माना जा रहा है।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इस बदलाव के तहत वे जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जो इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे।

नवीन की यह नियुक्ति न सिर्फ पार्टी संगठन में बदलाव दर्शाती है, बल्कि भाजपा की युवा नेतृत्व को आगे लाने की नीति का प्रतीक भी है। पार्टी ने इस निर्णय को अपने केंद्रीय नेतृत्व की रणनीतिक सोच का हिस्सा बताया है, जिसका मकसद आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को और मजबूती देना है। पार्टी को इसका सबसे बड़ा लाभ पश्चिम बंगाल चुनाव में मिलेगा।

भाजपा के पूर्व विधायक के हैं पुत्र

नितिन नवीन, जिनका पूरा नाम नितिन नवीन सिन्हा है, बिहार के एक प्रभावशाली कायस्थ समाज (लाला चित्रांश) भाजपा नेता और वर्तमान में नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

नवीन भाजपा के पूर्व दिवंगत विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान काफी कम उम्र में बना ली थी। पटना पश्चिम से पहली बार 2006 के उप चुनाव नवीन विधायक चुने गए थे।

इसके उपरांत बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं। राजनीतिक सफर भाजपा युवा मोर्चा से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा। पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिकाएं निभाईं और उसके बाद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ पदों पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई।

पहली बार पार्टी ने 2010 में भाजयुमो का राष्ट्रीय महामंत्री नबीन को बनाया था। इसके उपरांत 2016 में बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष। 2019 में सिक्किम भाजपा के चुनाव प्रभारी और 2024 में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी बनाकर राष्ट्रीय स्तर पहचान देने की पहल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने की थी।