Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के प्रभारी मंत्री बनने से भागलपुर के विकास में आयेगी तेज़ी - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 17, 2025

BIHAR:उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के प्रभारी मंत्री बनने से भागलपुर के विकास में आयेगी तेज़ी - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के प्रभारी मंत्री बनने से भागलपुर के विकास में आयेगी तेज़ी -  डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन 

प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल एवं ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल चौधरी को बीपीआई के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

ANA/S.K.Verma 

भागलपुर। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनने पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे डॉ वर्मा ने कहा अब भागलपुर जिले में तेजी से लगेंगे उद्योग और सड़क बनेगा चकाचक। ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि भागलपुर जिले के ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के कार्य करने का तरीका ही अलग है। कार्यालय अवधि के साथ साथ जिले के सुदूर गांव e खेत खलिहान तक पहुंच कर किसानों की सुधी लेने पहुंच जाते हैं। क्या खिलाड़ी, क्या कलाकार, क्या समाज सेवी, क्या राजनीतिक पार्टी के नेता सब के सब जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के कार्य कलापों की सराहना करते हैं। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा अब मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल और ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी मिलकर भागलपुर जिले को राज्य ही नहीं देश के मानचित्र पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, ऐसा मेरा मानना है। डॉ अरविन्द वर्मा ने प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल एवं जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।