Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बिहार में डिजिटल policing की शुरुआत: सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 6, 2025

BIHAR:बिहार में डिजिटल policing की शुरुआत: सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल

 

पटना। बिहार पुलिस ने नागरिकों को घर बैठे पुलिस सेवाओं का लाभ देने के लिए एक बड़ी पहल की है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन में Bihar Police Digital Service – सिटीजन सर्विस पोर्टल का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इसका लोकार्पण उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

लोकार्पण के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए अब थाने या कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। पुलिस सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।


क्या है Citizen Service Portal?

यह पोर्टल नागरिकों को कई प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करेगा।
इस पर लोग—

  • पुलिस सत्यापन,
  • ई-शिकायत पंजीकरण,
  • खोया-पाया की जानकारी
    जैसी सुविधाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे।

ऑनलाइन की गई शिकायतों की थाना स्तर पर जांच की जाएगी और अगर शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। इससे शिकायतकर्ता का समय, धन और ऊर्जा—तीनों की बचत होगी।


सेवा से क्या मिलेगा लाभ?

गृह मंत्री ने कहा कि इस पोर्टल से पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी। आवेदन करने वाला व्यक्ति अपने आवेदन का ऑनलाइन स्टेटस भी देख सकेगा। आने वाले समय में इस पोर्टल में और नई सेवाएं जोड़ी जाएंगी।


शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, सचिव प्रणव कुमार समेत पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


गृह मंत्री के कार्यकाल में लगातार एक्शन मोड

सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद पुलिस विभाग लगातार सक्रिय दिख रहा है। हाल ही में अभया ब्रिगेड का गठन किया गया है, जो छेड़खानी और रोमियो टाइप अपराधों पर निगरानी रखेगी। साथ ही, दोबारा छेड़खानी पकड़े जाने पर आरोपी का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है।