Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:नई दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार, कैश और ज्वेलरी भी ले गई; सास बोली—9 दिन पहले हुई थी शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 13, 2025

BIHAR:नई दुल्हन पड़ोसी के साथ फरार, कैश और ज्वेलरी भी ले गई; सास बोली—9 दिन पहले हुई थी शादी

मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र में शादी के 9 दिन बाद दुल्हन ससुराल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ ज्वेलरी और कैश भी ले गई। 1 दिसंबर को सोनी देवी की बेटी स्नेहा की शादी मानिकपुर में जितेंद्र झा के साथ हुई थी।

2 दिसंबर को विदाई के बाद स्नेहा अपने ससुराल साढ़ी गांव पहुंची। 10 दिसंबर की शाम करीब 6:40 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई।

इस मामले में मायके पक्ष ने पड़ोस के युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की मां सोनी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम

सबसे पहले शादी की तस्वीरें देखिए...

1 दिसंबर को स्नेहा और जितेंद्र की शादी हुई थी।- मंडप में रस्में निभाते दूल्हा-दुल्हन - Dainik Bhaskar
1 दिसंबर को स्नेहा और जितेंद्र की शादी हुई थी।- मंडप में रस्में निभाते दूल्हा-दुल्हन
शादी के दौरान स्नेहा की मांग में सिंदूर भरता जितेंद्र। - Dainik Bhaskar
शादी के दौरान स्नेहा की मांग में सिंदूर भरता जितेंद्र।
शादी में डांस करते परिवार के लोग। - Dainik Bhaskar
शादी में डांस करते परिवार के लोग।

लड़की की मां बोली- बेटी की रजामंदी से शादी हुई थी

लड़की की मां सोनी देवी ने बताया कि, 'कुंदन यादव ही स्नेहा को अपने साथ ले गया है। वो धनबाद का रहने वाला है। कुंदन यादव हमारे पड़ोस में रहता था और घर में आने-जाने के कारण स्नेहा को जानता था।

स्नेहा की पढ़ाई-लिखाई नानी के घर धनबाद में हुई थी और वह शादी से 7 महीने पहले घर लौटी थी। मुझे कभी दोनों के बीच किसी नजदीकी का अंदेशा नहीं हुआ, क्योंकि स्नेहा की शादी उसकी सहमति से ही हुई थी।

लड़की की मां सोनी देवी ने बताया कि पड़ोस का कुंदन अक्सर मेरे घर आया करता था। वो मेरे बेटे आदित्य से मिलने के बहाने से आता था। इसलिए हमें कभी कोई शक नहीं हुआ। अधिकतर वो छठ पूजा के टाइम ही गांव आता था। इसी दौरान वह मेरे घर दूध लेने के बहाने आता था। इस बीच कुंदन और स्नेह में बातचीत कैसे शुरू हुई मुझे नहीं पता।

1 दिसंबर को जितेंद्र झा के साथ उसकी मर्जी से शादी हुई। वो ससुराल में खुश भी थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ मुझे पता नहीं । वो 10 दिसंबर को घर से भाग गई। मेरे जमाई ने फोन कर मुझे बताया था कि मम्मी स्नेहा नहीं मिल रही।'

लड़के की मां बोली- ससुराल में बेटी की तरह रहती थी

लड़के की मां अंजना देवी ने बताया कि, '1 दिसंबर को स्नेहा से मेरे बेटे की शादी हुई। 2 तारीख को बहू घर आई। कम समय में वो सब से इतना घुल-मिल गई थी कि किसी को लगता ही नहीं था की वह घर की बहू है। 10 दिसंबर की शाम 6:40 मिनट पर घर से चली गई। उसने पैंट और कुर्ती पहनी थी।

स्नेहा हमारे परिवार के साथ इतने अच्छे से रह रही थी कि हमें कभी कोई शक नहीं हुआ। वो सबके साथ हंसती थी बात करती थी कभी किसी को कुछ पता लगने नहीं चलने दिया।'


पुलिस बोली- दोनों की तलाश में छापेमारी जारी है

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि, आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। जहां-जहां उनके मिलने की संभावना है उन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।