उस वक्त उन्होंने बताया था कि करीब 400 लोगों की एक सूची पहले से तैयार है जबकि 1200 नए नामों की पहचान कर ली गई है। इन सभी के खिलाफ कोर्ट के आदेश से कार्रवाई कर संपत्तियां ध्वस्त की जाएंगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी
अब इस घोषणा का असर जमीन पर दिखने लगा है। बिहार में भू-माफिया और बालू माफियाओं की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जिला पुलिस की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक जमीन और बालू माफियाओं से जुड़े कुल 20 लोगों की लगभग 54 करोड़ 88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी।
ये नाम है शामिल
इस सूची में 9 यादव समुदाय से जुड़े नाम शामिल हैं। दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव का नाम भी लिस्ट में दर्ज है। इसके अलावा 8 भू-माफियाओं की संपत्तियों पर भी कार्रवाई होगी जिनमें पटना जिले के 5 माफिया शामिल हैं। दानापुर के पारस राय और उसके बेटे राजबल्लभ कुमार का नाम भी सूची में है।
धमकी देने का आरोप
EOU के प्रस्ताव पर ईडी अब PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत कार्रवाई करेगी। रीतलाल यादव और उनके भाई पिंकू यादव फिलहाल जेल में बंद हैं। दोनों पर एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
ईसीआईआर दर्ज की जाएगी
ईडी को प्रस्ताव मिलने के बाद सबसे पहले ईसीआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद एजेंसी अपने स्तर से जांच करेगी और सबूत पुख्ता होने पर संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
12 बालू माफिया की संपत्ति होगी सीज
- रामप्रवेश सिंह - शेरपुर, मनेर, पटना
- विष्णु दयाल सिंह - शेरपुर, मनेर, पटना
- विभीषण यादव - मजलिसपुर, बांका
- नीलेश यादव - रामपुर, रजौन, बांका
- संजय यादव - रामपुर, रजौन, बांका
- छोटू यादव - नया डीह, रजौन, बांका
- बादल यादव - मजलिसपुर, बांका
- आजाद यादव - मजलिसपुर, बांका
- सोनू खान - कोईलवर, भोजपुर
- विदेशी राय - कोईलवर
- सुनील कुमार यादव - सेसरा, बहेरा, भोजपुर
- अमित उर्फ गुड्डू यादव - बारुण, औरंगाबाद
इन भू-माफियाओं पर कसी नकेल
- टिंकू उर्फ पिंकू यादव (खगौल, पटना)
- पारस राय व राजवल्लभ कुमार (पिता-पुत्र, दानापुर)
- संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार डान (खुशरूपुर, पटना)
- अश्विनी कुमार सिंह (कंकड़बाग, पटना)
- मो. रिजवान उर्फ राजा (दरभंगा)
- कामख्या सिंह (भोजपुर)
- वीरेंद्र प्रसाद बिंद व अन्य (कैमूर)
बालू माफिया जिन पर होगी ईडी की कार्रवाई
- सोनू खान उर्फ सरताज आलम (आरा)
- विदेशी राय उर्फ अमरेश राय (आरा)
- रामप्रवेश सिंह व विशुनदयाल सिंह (मनेर, पटना)
- सुनील कुमार यादव उर्फ गुप्ता राय (भोजपुर)
- अमित कुमार उर्फ गुड्डु यादव (औरंगाबाद)
- विभीषण यादव, निलेश यादव, संजय यादव,
- छोटू यादव, बादल यादव, आजाद यादव (सभी बांका)
एक नजर में कार्रवाई
- कुल माफिया चिह्नित - 19 (जमीन-बालू)
- प्रस्तावित संपत्ति जब्ती - रुपये 55 करोड़ से अधिक
- भू-माफिया - आठ - 40 करोड़
- बालू माफिया - 11 - 15.09 करोड़
- शराब माफिया - 289 (बीएनएस के तहत