Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया में STF की कार्रवाई: 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 26, 2025

खगड़िया में STF की कार्रवाई: 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

 


मोरकाही में पुलिस–STF की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

खगड़िया: पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोरकाही थाना पुलिस एवं STF (SOG-3) की संयुक्त छापेमारी में दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान दियारा में छापेमारी की गई, जहां से दोनों आरोपियों को 02 देशी पिस्तौल, 28 जिंदा कारतूस, 02 खोखा, 01 विन्डोलिया और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व विवरण:

1️⃣ सुघांशु कुमार यादव
पिता – छोटन प्रसाद यादव
निवासी – रघुनाथपुर वार्ड नं. 08, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय
वर्तमान पता – कामाथान दियारा, थाना मोरकाही, जिला खगड़िया

2️⃣ अवधेश राय
पिता – बाबूलाल राय
निवासी – रघुनाथपुर वार्ड नं. 08, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय
वर्तमान पता – कामाथान दियारा, थाना मोरकाही, जिला खगड़िया

बरामदगी:

  • देशी पिस्तौल – 02
  • जिंदा कारतूस – 26
  • खोखा – 02
  • विन्डोलिया – 01
  • मोबाइल – 01

इस संबंध में मोरकाही थाना में कांड संख्या 172/25 दिनांक 26 नवंबर 2025 को धारा 25(1-b)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

  • पु.अ.नि. राजेश कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष, मोरकाही
  • पु.अ.नि. वरुण कुमार, मोरकाही थाना
  • पुअ.नि. भोला कुमार शर्मा, मोरकाही थाना
  • STF (SOG-3) टीम के 12 सदस्य

पुलिस का कहना है कि खगड़िया में हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।