Kosi Live-कोशी लाइव सहरस:एक देसी कट्टा और एक कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 16, 2025

सहरस:एक देसी कट्टा और एक कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार.

 


अक्की स्टार/सहरसा: सदर थाना पुलिस की तत्परता, देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार; एक फरार आरोपी की तलाश जारी

सहरसा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार बरामदगी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में एक देशी कट्टा और एक ज़िंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 15/16 नवंबर 2025 की देर रात गश्ती के दौरान गश्ती पदाधिकारी पु.अ.नि. सुप्रिति वर्मा को सूचना मिली कि भेलवा वार्ड संख्या 03 निवासी अभिषेक कुमार (पिता- मनोज शर्मा), बसंत कुमार (पिता- बिजेंद्र यादव) और सुकेश कुमार (पिता-स्व. महेश यादव) किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम के साथ भेलवा स्थित बसंत कुमार के घर पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बसंत कुमार के घर के टीनशेड वाले बरामदे में दो व्यक्तियों को देखा। पूछताछ में उनकी पहचान बसंत कुमार और सुकेश कुमार के रूप में हुई। तलाशी के क्रम में बरामदे में चौकी पर बिछावन के नीचे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हथियार अभिषेक कुमार का है जो छापेमारी के दौरान सिगरेट लाने के बहाने मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या- 1283/2025, दिनांक 16.11.2025 दर्ज कर गिरफ्तार अपराधियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।


बरामदगी:

  • देशी कट्टा – 01
  • ज़िंदा कारतूस – 01

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. बसंत कुमार, पिता- बिजेंद्र यादव, निवासी- भेलवा वार्ड संख्या 03, थाना- सदर, जिला- सहरसा
  2. सुकेश कुमार, पिता- स्व. महेश यादव, निवासी- भेलवा वार्ड संख्या 03, थाना- सदर, जिला- सहरसा

फरार अभियुक्त:

  • अभिषेक कुमार, पिता- मनोज शर्मा, भेलवा वार्ड संख्या 03, थाना- सदर, जिला- सहरसा