Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री झुलसा..पटना रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 30, 2025

SAHARSA: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री झुलसा..पटना रेफर


सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम पंचायत के वार्ड नं-01 में बीते बुधवार की शाम एक विशाल पेड़ के नीचे ट्रांसफार्मर में लगे ऊपरी ग्यारह हजार वोल्टेज तार को मरम्मत करने के दौरान बिजली मिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया।

कठडूमर पंचायत के वार्ड नं-02 मुरलाडीह निवासी प्रेमलाल यादव के पुत्र श्रवण कुमार कठडूमर पीएसएस के अधिकारी के नीचे काम कर रहा था। बुधवार को घोघसम में बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह से उसे वहां बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा गया। वार्ड नं-01 में ट्रांसफार्मर के ऊपर तार टूटी देखने पर मिस्त्री ने वरीय अधिकारियों को जानकारी देकर ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ गया।

लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण बिजली चालू कर देने से दुर्घटना का शिकार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर लाइट काटने को कहा गया। जिसके बाद उसे ट्रांसफार्मर पर से नीचे उतारकर ग्रामीणों ने इलाज के लिए सहरसा भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी मिस्त्री की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं इस संबंध में कठडूमर पीएसएस के प्रभारी जेई ने बताया कि झुलसने वाला प्राइवेट मिस्त्री था, वो किसी को कहे बिना ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ा हुआ था।